एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मोदी बुधवार को बजट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘‘बजट और आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

देश की खबरें | मोदी बुधवार को बजट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

नयी दिल्ली, एक फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘‘बजट और आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022-23 का बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘कल भारतीय जनता पार्टी ने मुझे सुबह 11 बजे बजट और आत्मनिर्भर भारत विषय पर बात करने के लिए निमंत्रित किया है। कल 11 बजे मैं बजट के इस विषय पर विस्तार से बात करूंगा।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और सांसद राजधानी स्थित आंबेडकर भवन में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्य इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और नेता अपने-अपने प्रदेश मुख्यालयों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार जिला स्तर पर पार्टी के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सहित अन्य नेता जिले के पार्टी कार्यालयों में प्रधानमंत्री का संबोधन सुनेंगे।

बलूनी ने बताया कि भाजपा के सभी सांसद अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में पांच और छह फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे।

उन्होने कहा कि जो सांसद उपरोक्त तारीखों को अपने संसदीय क्षेत्रों में उपस्थित नहीं रह सकेंगे वे 12 और 13 फरवरी को संवाददाता सम्मेलन के जरिए बजट के मुख्य बिन्दुओं को रेखांकित करेंगे।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने बजट को आम जन के अनुकूल और प्रगतिशील करार देते हुए कहा कि सौ साल की भयंकर आपदा के बीच यह बजट विकास का नया विश्वास लेकर आया है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने संबोधन में कहा कि यह बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य जन के लिए अनेक नए अवसर बनाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).