एजेंसी न्यूज

PM Modi Urges Amitabh Bachchan To Visit Rann Utsav And Statue Of Unity: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन से रण उत्सव और ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ देखने जाने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने बच्चन को जवाब देते हुए उन्हें कच्छ जाने का सुझाव दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों का मेरा दौरा वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला था. आने वाले हफ्तों में, रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ का दौरा करने का आग्रह करूंगा. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी अभी बाकी है.’’

PM Modi Urges Amitabh Bachchan To Visit Rann Utsav And Statue Of Unity: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमिताभ बच्चन से रण उत्सव और ‘स्टैच्यू आफ यूनिटी’ देखने जाने का किया आग्रह
पीएम मोदी और अभिताभ बच्चन (Photo Credits: Facebook)

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अमिताभ बच्चन से गुजरात में आगामी रण उत्सव और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने का आग्रह किया. फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रधानमंत्री की हाल ही में उत्तराखंड के जोलिंगकोंग में भगवान शिव के धाम आदि कैलाश शिखर और पार्वती कुंड के दौरे की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की और अफसोस जताया कि ‘‘दुखद बात यह है कि मैं कभी वहां नहीं जा पाऊंगा.’’

प्रधानमंत्री ने बच्चन को जवाब देते हुए उन्हें कच्छ जाने का सुझाव दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिरों का मेरा दौरा वास्तव में मंत्रमुग्ध कर देने वाला था. आने वाले हफ्तों में, रण उत्सव शुरू हो रहा है और मैं आपसे कच्छ का दौरा करने का आग्रह करूंगा. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का आपका दौरा भी अभी बाकी है.’’ Operation Vijay: दो देशों की लड़ाई के बीच इजराइल से 274 भारतीय नागरिकों को लेकर चौथा विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, वतन लौटने पर लोग दिखें खुश- VIDEO

प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर थे, जिसकी शुरुआत उन्होंने आदि कैलाश शिखर के दर्शन और पार्वती कुंड में पूजा के साथ की. बाद में, उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा एक जनसभा को संबोधित भी किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2023 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).