जरुरी जानकारी | मोदी पांच अक्ट्रबर को करेंगे कृत्रिम मेधा पर शिखर सम्मेलन ‘रेज 2020’ का उद्घाटन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आयोजित शिखर सम्मेलन ‘रेज 2020’ का उद्घाटन करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नीति आयोग संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को कृत्रिम मेधा (एआई) पर आयोजित शिखर सम्मेलन ‘रेज 2020’ का उद्घाटन करेंगे। ऑनलाइन होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नीति आयोग संयुक्त रूप से कर रहे हैं।
आधिकारिक बयान के अनुसार ‘सामाजिक सशक्तिकरण के लिये जवाबदेह एआई 2020’ (रेज 2020) विषय पर आयोजित यह सम्मेलन वैश्विक होगा। इसमें सामाजिक बदलाव, समावेश और स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा तथा स्मार्ट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में सशक्तिकरण पर विचारों का आदान प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.
सम्मेलन में एआई पर शोध, नीति और नवप्रवर्तन से जुड़े प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
बयान के अनुसार रेज 2020 का आयोजन पांच अक्ट्रबर से नौ अक्टूबर तक होगा। इसमें महामारी से निपटने की तैयारी में एआई का उपयोग, समावेशी एआई और सफल नवप्रवर्तन के लिये भागीदारी जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपनी बातें रखेंगे और परिचर्चा होगी।
यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव प्रकाश साहनी ने कहा कि कृत्रिम मेधा उद्योगों में एक उत्प्रेरक के रूप में उभरा है और यह विकास को गति देने में रूपांतरणकारी भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में साामजिक शक्तिकरण में एआई की भूमिका पर गहराई से विचार-विमर्श होगा।
उद्योग विश्लेशकों का अनुमान है कि एआई 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 957 अरब डॉलर का इजाफा कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

