देश की खबरें | मोदी मंगलवार को पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारा के न्‍यू भाऊपुर-न्‍यू खुर्जा खंड का उद्घाटन करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारा (ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा’ खंड का उद्घाटन करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/बुलंदशहर, 28 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारा (ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा’ खंड का उद्घाटन करेंगे।

खुर्जा जक्शन के एस.एस. पी.के. गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा गलियारे के शुरू होने से क्षेत्र को बहुत लाभ होगा। वहीं स्थानीय सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि इससे खुर्जा के पॉटरी उद्योग केा विशेष लाभ होगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में पहले कहा गया था कि इस गलियारे का 351 किलोमीटर लम्बा न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा खंड उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसे 5,750 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

उसके अनुसार, यह खंड स्थानीय उद्योगों जैसे कानपुर देहात जिले के पुखरायां क्षेत्र स्थित एल्यूमीनियम उद्योग, औरैया जिले के दुग्ध उत्पाद उद्योग, इटावा जिले के कपड़ा और ब्लॉक प्रिंटिंग, फिरोजाबाद जिले के कांच के सामान के उद्योग, बुलंदशहर जिले के खुर्जा के पॉटरी उद्योग, हाथरस जिले के हींग उत्पादन और अलीगढ़ के ताले तथा हार्डवेयर उद्योग के लिए नए अवसर खोलेगा।

यह खंड मौजूदा कानपुर-दिल्ली मुख्य लाइन से भी भीड़भाड़ कम करेगा और उस हिस्से में ट्रेनें तेज रफ्तार से चल सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी ईडीएफसी (1856 मार्ग किमी) लुधियाना (पंजाब) के पास साहनेवाल से शुरू होता है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों से गुजरकर पश्चिम बंगाल के दानकुनी में समाप्त होता है।

इसका निर्माण ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (डीएफसीसीआईएल) द्वारा किया जा रहा है, जिसे समर्पित मालवहन गलियारा के निर्माण और संचालन के लिए विशेष रूप से स्थापित किया गया है।

डीएफसीसीआईएल पश्चिमी समर्पित मालवहन गलियारा (1504 मार्ग किमी) का निर्माण भी कर रहा है जो उत्तर प्रदेश के दादरी को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ता है। वह गलियारा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों से गुजरेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज