देश की खबरें | मोदी मंगलवार को फिनलैंड की प्रधानमंत्री के साथ करेंगे शिखर वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को फिनलैंड की अपनी समकक्ष सना मरीन के साथ शिखर वार्ता करेंगे और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय समझौतों को विस्तार देने के भावी मसौदे की रणनीति तैयार करेंगे।

नयी दिल्ली, 15 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को फिनलैंड की अपनी समकक्ष सना मरीन के साथ शिखर वार्ता करेंगे और इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय समझौतों को विस्तार देने के भावी मसौदे की रणनीति तैयार करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि डिजीटल माध्यम से होने वाली इस वार्ता के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न आयामों और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह वर्चुअल सम्मेलन भारत और फिनलैंड के बीच सहयोग संबंधी विविध मुद्दों और इसके भावी विस्तार की रूपरेखा तैयार करेगा।’’

मंत्रालय ने कहा कि भारत और फिनलैंड के बीच लोकतंत्र के साझा मूल्यों, स्वतंत्रता और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर आधारित गहरे और दोस्ताना संबंध हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, शिक्षा, नवोन्मेष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ ही शोध और विकास के क्षेत्र में बहुत नजदीकी सहयोग है।’’

मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए कृत्रिम बुद्धि (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) आधारित ‘‘क्वांटम कम्यूटर’’ के संयुक्त विकास के लिए सहयोग पहले से ही जारी है।

ज्ञात हो कि भारत में फिनलैंड की लगभग 100 कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं जबकि फिनलैंड में करीब 30 भारतीय कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस