देश की खबरें | अफगानिस्तान संकट पर जी-20 शिखर सम्मेलन में मंगलवार को हिस्सा लेंगे मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान पर जी -20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में मंगलवार को आभासी माध्यम से (वर्चुअली) हिस्सा लेंगे , जिसमें अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद वहां की समग्र स्थिति पर व्यापक मंथन किये जाने की संभावना है।

नयी दिल्ली , 11 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफगानिस्तान पर जी -20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में मंगलवार को आभासी माध्यम से (वर्चुअली) हिस्सा लेंगे , जिसमें अफगानिस्तान पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद वहां की समग्र स्थिति पर व्यापक मंथन किये जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री की भागीदारी की घोषणा करते हुए , विदेश मंत्रालय ने बताया कि दुनिया के 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था वाले देशों के शिखर सम्मेलन के दौरान जहां अफगानिस्तान में मानवीय जरूरतों एवं सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी , वहीं आतंकवाद एवं मानवाधिकारों के खिलाफ लड़ाई को लेकर सभी स्थायी एवं आमंत्रित देश मंथन करेंगे।

मंत्रालय ने कहा , " जी -20 के मौजूदा अध्यक्ष देश इटली के निमंत्रण पर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को अफगानिस्तान पर ‘ जी -20 देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में आभासी प्रारूप में भाग लेंगे। "

विदेश मंत्रालय ने कहा , " बैठक के एजेंडे में मानवीय जरूरतों की प्रतिक्रिया और बुनियादी सेवाओं और आजीविका तक पहुंच , सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और आव्रजन एवं मानवाधिकारों पर चर्चा शामिल होगी। "

विदेश मंत्रालय ने कहा , ‘‘ मानवीय जरूरतों और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच के प्रति जवाबदारी , सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई , आव्रजन और मानवाधिकार जैसे मुद्दे बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। ’’

मोदी ने इससे पहले पिछले महीने अफगानिस्तान से संबंधित एससीओ - सीएसटीओ (सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन) शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर अफगानिस्तान के मसले पर जी -20 के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी -20 एक ऐसा महत्वपूर्ण मंच है जो संयुक्त राष्ट्र और उसकी एजेंसियों सहित बहुपक्षीय संगठनों तथा वैश्विक एवं क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच अंतरराष्ट्रीय आम सहमति और समन्वित दृष्टिकोण बनाने में मदद करता है।

सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\