देश की खबरें | मोदी ने की पुतिन से बात, जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ विकसित करने के लिए पुतिन की निजी भूमिका की सराहना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के बीच ‘‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’’ विकसित करने के लिए पुतिन की निजी भूमिका की सराहना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों सहित अन्य मुद्दों पर आने वाले दिनों में बातचीत जारी रखने पर भी सहमति जताई।

यह भी पढ़े | NEET 2020 Result Date: NTA 12 अक्टूबर तक कर सकता है एनईईटी यूजी 2020 एक्जाम रिजल्ट की घोषणा, आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक.

बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपने संबंधों और मित्रता को याद किया और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए पुतिन की निजी भूमिका की सराहना की।’’

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने स्थितियां सामान्य होने के बाद पुतिन का भारत में स्वागत करने को लेकर अपनी उत्सुकता जताई।

यह भी पढ़े | Hathras Case: सुरक्षा के लिए हाथरस पीड़िता के घर पर प्रशासन ने लगाए CCTV कैमरे, कहा- परिवार की इजाजत के बाद उठाया कदम.

ज्ञात हो कि रूसी राष्ट्रपति ने मोदी को उनके जन्मदिन पर फोन किया था और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

बाद में मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को आज उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए बात की। दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी निजी भूमिका की सराहना की।’’

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\