Wayanad Landslide: भूस्खलन प्रभावित वायनाड के दौरे के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए शनिवार को केरल पहुंचे. अधिकारियों के मुताबिक, मोदी का विमान पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरा.
कन्नूर, 10 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए शनिवार को केरल पहुंचे. अधिकारियों के मुताबिक, मोदी का विमान पूर्वाह्न करीब 11 बजे कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरा. उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिये वायनाड के लिए रवाना होंगे और फिर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे.
अधिकारियों के अनुसार, बचाव अभियान में शामिल दल प्रधानमंत्री को निकासी प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि मोदी राहत शिविर और अस्पताल जाएंगे जहां वह पीड़ितों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से निकाले गए लोगों से मुलाकात करेंगे. यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: सेप्टिक टैंक के लिए बने गड्ढे में डूबने से 3 नाबालिग बहनों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि मोदी इसके बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें उन्हें आपदा और उसके बाद जारी राहत प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. केरल के वायनाड जिले में 30 जुलाई को बड़े पैमाने पर हुई भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 226 लोगों की मौत हो गई थी. क्षेत्र में कई लोग अब भी लापता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

