VIDEO: कनाडा के पीएम से बात कर रहे थे प्रधानमंत्री मोदी, अचानक पीछे से आ गए अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें फिर क्या हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की।
इलमाउ (जर्मनी), 27 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां जी-7 शिखर सम्मेलन स्थल पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.
समूह फोटो खिंचवाने से पहले इन नेताओं के बीच बातचीत हुई. प्रधानमंत्री मोदी जी7 के शिखर सम्मेलन के लिए रविवार से दो दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं. जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने दक्षिणी जर्मनी में शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत किया.
#WATCH | US President Joe Biden walked up to Prime Minister Narendra Modi to greet him ahead of the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany.
(Source: Reuters) pic.twitter.com/gkZisfe6sl
— ANI (@ANI) June 27, 2022
समूह फोटो सत्र से पहले, राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी की ओर चले गए और उन्होंने एक-दूसरे का अभिवादन किया और गर्मजोशी से हाथ मिलाया. समूह फोटो के लिए कनाडा के अपने समकक्ष ट्रूडो के बगल में खड़े प्रधानमंत्री मोदी को भी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते देखा गया. दोनों नेताओं का आज शाम को द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है.
मोदी और मैक्रों आपस में गले मिले और समूह फोटो के बाद बातचीत की. जैसे ही जी-7 के नेता शिखर सम्मेलन स्थल के अंदर गए, दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा जारी रखी और एक साथ अंदर चले गए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति जो बाइडन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की.’’
#WATCH | PM Narendra Modi and French President Emmanuel Macron held a conversation while assembling for the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany. pic.twitter.com/lLzojvqN5Z
— ANI (@ANI) June 27, 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने समूह फोटो के साथ एक कैप्शन भी ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, ‘‘विश्व नेताओं के साथ जी -7 शिखर सम्मेलन में.’’ जापान में मई में क्वाड शिखर सम्मेलन में मुलाकात करने के बाद मोदी और बाइडन के बीच यह पहली मुलाकात थी. जर्मन प्रेसीडेंसी ने अर्जेंटीना, भारत, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका को इलमाउ , बावेरिया में जी7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

