ताजा खबरें | मोदी ने हिमाचल में कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए हरसंभव प्रयास किए, धनबल इस्तेमाल किया: प्रियंका

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल करने समेत हरसंभव प्रयास किए।

शिमला, 27 मई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल करने समेत हरसंभव प्रयास किए।

कांगड़ा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार आनंद शर्मा के लिए प्रचार कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस 55 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद सबसे अमीर पार्टी नहीं बन सकी जबकि दूसरी ओर, भाजपा मात्र 10 साल में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई।

प्रियंका ने रैली में कहा, ‘‘मोदी ने राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट आचरण के जरिए और धन बल का उपयोग करके गिराने का हरसंभव प्रयास किया।’’

उन्होंने रैली में मौजूद लोगों की भीड़ से सवाल किया कि क्या वे ऐसे नेता को पसंद करेंगे?

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का एकमात्र मकसद किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना है और वे अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए भ्रष्ट आचरण करते हैं, धन बल का इस्तेमाल करते हैं, विधायकों को रिश्वत देते हैं और भगवान के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं।

प्रियंका ने कहा कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा ने पिछले एक या दो साल में 60,000 करोड़ रुपए खर्च किए।

उन्होंने राज्य के साथ अपने लगाव पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल हिमाचल प्रदेश में है। यह एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी संस्कृति और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। देश को हिमाचल प्रदेश से सीखना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\