देश की खबरें | मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से कब होगा युद्ध : सिंह
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया, 25 अक्‍टूबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने एक विवादित टिप्पणी में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है।

उनकी यह टिप्पणी शुक्रवार को आई। उल्लेखनीय है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच तनाव व्याप्त है, जहां दोनों देशों के सैनिक काफी संख्या में तैनात हैं।

यह भी पढ़े | Mahesh Kanodia Passes Away: संगीतकार एवं BJP के पूर्व सांसद महेश कनोडिया का 83 साल की उम्र में गांधीनगर में निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार.

भाजपा नेता ने अपने दावे को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ होने और ज्म्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किये जाने से संबद्ध किया है।

दरअसल, सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि ''राम मंदिर और अनुच्छेद 370 पर निर्णय की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से युद्ध कब होना है। संबंधित तिथि तय है कि कब क्‍या होना है।''

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: मधुबनी में सीएम नीतीश कुमार की हुंकार, कहा-बिहार में पहले बहुत थी अपराध की घटनाएं, हम लोगों ने किया नियंत्रण.

सिंह ने गत 23 अक्‍टूबर को बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा विधायक संजय यादव के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की थी।

भाजपा विधायक संजय यादव ने रविवार को यह वीडियो जारी किया।

स्‍वतंत्र देव सिंह ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की तुलना आतंकवादियों से की।

इस संदर्भ में जब भाजपा के क्षेत्रीय सांसद रवींद्र कुशवाहा से पूछा गया, तो उन्‍होंने कहा कि प्रदेश अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए ऐसा कहा है।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)