देश की खबरें | मोदी ने राज्य की परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी का आश्वासन दिया है: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास प्रस्तावों को केंद्र से तेजी से मंजूरी देने और राज्य को समय पर धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

नयी दिल्ली, सात अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास प्रस्तावों को केंद्र से तेजी से मंजूरी देने और राज्य को समय पर धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन ने 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए ‘‘मिशन 48’’ का लक्ष्य रखा है और उस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि तालाब (जलयुक्त शिवर) के निर्माण और शिकायत निवारण पोर्टल ‘आपले सरकार’ जैसी परियोजनाएं में तेजी लाई जाएगी, जिसकी रफ्तार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान धीमी हो गई थी।

शिंदे ने कहा कि निगम सेवाओं का एकल खिड़की सेवा वितरण मंच ‘आपले सरकार’ (हमारी सरकार) पोर्टल 15 अगस्त को चालू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्तमान में राज्य के 404 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को इस पोर्टल पर चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा और भविष्य में बनने वाले नए यूएलबी भी इससे जुड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र ने स्वच्छता में सुधार से लेकर झीलों के पुनरुद्धार तक की परियोजनाओं से संबंधित 18,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव केंद्र को भेजे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें अब सब कुछ मिलेगा, चाहे वह जीएसटी बकाया हो या केंद्र से मिलने वाला धन।’’ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य से आने वाले प्रस्तावों को तेजी से मंजूरी देने का आश्वासन दिया है।

महाराष्ट्र में सभी 48 लोकसभा सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही भाजपा के 'मिशन 48' के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि यह मिशन अब सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन का है। उन्होंने कहा, ‘‘अब राज्य में शिवसेना-भाजपा की सरकार है, तो यह लोगों के कल्याण के लिए नए जोश के साथ काम करेगी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इसके बारे में बात की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी