एजेंसी न्यूज

BJP-RSS ने संस्थाओं पर कब्जा किया, नफरत की आग भड़काई जा रही है: सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है.

BJP-RSS ने संस्थाओं पर कब्जा किया, नफरत की आग भड़काई जा रही है: सोनिया गांधी
राहुल गांधी (Photo Credit : Twitter)

नवा रायपुर, 25 फरवरी : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है. वह यहां पार्टी के 85वें महाधिवेशन में बोल रही थीं. सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा नफरत की आग भड़का रही है तथा अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है.

सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘भाजपा-आरएसएस’ की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है तथा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है. उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला. यह भी पढ़ें : Delhi: लक्ष्मी नगर में हथियारबंद लुटेरों ने की एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या

25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी." उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद स्थिति है कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के साथ पूरी हुई. सोनिया ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है. उन्होंने यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).