देश की खबरें | मोदी सरकार की योजनाएं दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरित: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियां व योजनाएं पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरित हैं।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियां व योजनाएं पार्टी के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों से प्रेरित हैं।

उपाध्याय की 105वीं जयंती पर पार्टी मुख्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नड्डा ने कहा कि उनका ‘‘एकात्म मानववाद’’ और ‘‘अंत्योदय’’ का मंत्र सरकार के कार्यक्रमों को प्रभावित करने वाली एक बड़ी ताकत रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मूलमंत्र के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे आर्थिक विषय हो, सामजिक विषय हो, सामाजिक क्षेत्र को मजबूती देने की बात हो, हर क्षेत्र में प्रधानमंत्री की योजनाओं का प्रेरणा स्रोत एकात्म मानववाद और अंत्योदय ही रहा। जन-धन योजना हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो, गरीब कल्याण अन्न योजना हो, डीबीटी हो, आर्थिक समरसता के कार्यक्रम हो या अन्न योजना, इन सारी योजनाओं में किसानों का सशक्तिकरण करना, गरीबों को संबल प्रदान करना और आर्थिक दृष्टि से उन्हें मजबूती देना, उनकी स्वास्थ्य की चिंता करना निहित है।’’

नड्डा ने कहा कि स्वच्छता अभियान और उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण, हर गांव - हर घर का विद्युतीकरण, सामाजिक सुरक्षा कवच इत्यादि के सभी कार्यक्रम ‘‘एकात्म मानववाद’’ और ‘‘अंत्योदय’’ की विकास यात्रा की ही परिणिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज इन योजनाओं के माध्यम से भारतवर्ष की तस्वीर बदल रही है और देश का आर्थिक उत्थान भी हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका