देश की खबरें | ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से मोदी सरकार घबराई, रुकावट पैदा करने के प्रयास में : खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबरा गई है जिसके चलते वह इसे कोई न कोई बहाना बनाकर रोकना चाहती है।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबरा गई है जिसके चलते वह इसे कोई न कोई बहाना बनाकर रोकना चाहती है।

उन्होंने पार्टी के प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह टिप्पणी की।

खरगे ने इस बैठक में एक बार फिर से संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात दोहराई और यह भी कहा कि नियुक्तियों में नेताओं के प्रदर्शन को पैमाना माना जाना चाहिए और यह देखना चाहिए कि इससे पार्टी को फायदा होता हो।

उन्होंने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए यह भी कहा, ‘‘राहुल जी इतिहास रचने जा रहे हैं। कल भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। जनता से इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस कारण मोदी सरकार बुरी तरह घबराने लगी है और किसी बहाने से वह यात्रा में रुकावट पैदा करना चाहती है।’’

खरगे ने नेताओं से कहा, ‘‘राहुल जी की इस मेहनत ने लोगों में जागरुकता पैदा की है। हमें उसे अगले मुक़ाम पर ले कर जाना है । हमें जनता से संवाद जारी रखना है। उन्हें निरन्तर अपने साथ जोड़े रखना है । “हाथ से जोड़ो हाथ” अभियान उसी का हिस्सा है।’’

कांग्रेस ने फैसला किया है कि आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान' में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें "भारत जोड़ो यात्रा" का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा।

उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू