एजेंसी न्यूज

मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई और न ही जनता से: पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘वफ़ादारी और अदाकारी में फर्क है.

मोदी सरकार ने न तो देश से वफादारी निभाई और न ही जनता से: पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
राहुल गांधी (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 9 जून : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘वफ़ादारी और अदाकारी में फर्क है.

मोदी सरकार ने न तो देश से वफ़ादारी निभाई, न ही जनता से. मैं बात कर रहा हूं महंगाई की. अगर आपको लग रहा है कि महंगाई आगे चल कर कम हो जाएगी, तो आप ग़लतफहमी में हैं. आने वाले दिनों में मोदी सरकार के नए प्रहार के लिए तैयार हो जाइए.’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आरबीआई ने रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत का इज़ाफ़ा किया है, जो अब बढ़कर 4.9 प्रतिशत हो गया है. यह भी पढ़ें : सोना तस्करी मामला: केरल में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

आरबीआई के अनुसार 2022-23 में महंगाई और ज़्यादा बढ़ने वाली है, वहीं खुदरा महंगाई 6.7 प्रतिशत रहने वाली है.’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘सरकार की गलत आर्थिक नीतियों ने आम जनता पर महंगाई का ऐसा बोझ डाला है कि अब लोगों के बर्दाश्त से बाहर हो रहा है. होम, ऑटो, पर्सनल लोन और मासिक किस्त महंगी होंगी.’’ कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा लोग कहां जाएं और अपना परिवार कैसे पालें?’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).