देश की खबरें | मोदी ने पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी-सी 51/अमेजोनिया-1 की सफलता पर ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को बधाई दी। उन्होंने इसे देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के नये युग की शुरुआत बताया।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी-सी 51/अमेजोनिया-1 की सफलता पर ‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड’ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को रविवार को बधाई दी। उन्होंने इसे देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के नये युग की शुरुआत बताया।

प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को भी इसके लिए बधाई दी और कहा कि यह दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक क्षण है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (एनसिल) और इसरो को प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर बधाई। यह देश में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सुधारों के एक नये युग की शुरुआत है।’’

उन्होंने कहा कि जिन 18 अन्य उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण हुआ है, उनमें चार उपग्रह इसरो के भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र के हैं, जो देश के युवाओं के नवोन्मेष और जोश को प्रदर्शित करते हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘पीएसएलवी-सी51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया-1 के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को बधाई। यह अंतरिक्ष क्षेत्र में हमारे सहयोग के क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण है। मैं ब्राजील के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं।’’

उल्लेखनीय है कि आज भारत के पीएसएलवी सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह इसरो का इस साल का पहला अभियान है।

पीएसएलवी-सी51, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम प्रक्षेपण स्थल से पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 24 मिनट पर रवाना हुआ और उसने सबसे पहले तथा करीब 17 मिनट बाद प्राथमिक पेलोड अमेजोनिया-1 को कक्षा में स्थापित किया।

न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड, इसरो की वाणिज्यिक इकाई है। पीएसएलवी सी51/अमेजोनिया-1 एनसिल का प्रथम समर्पित वाणिज्यिक मिशन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\