देश की खबरें | मुंबई में मंगलवार को मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान: आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में मंगलवार को ’’बादलों की गरज तथा मध्यम से भारी बारिश’’ होने का पूर्वानुमान जताया है।
मुंबई, 11 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में मंगलवार को ’’बादलों की गरज तथा मध्यम से भारी बारिश’’ होने का पूर्वानुमान जताया है।
नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर द्वीपीय शहर में 37.74 मिमी, पूर्वी मुंबई में 17.13 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 12.39 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मंगलवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा, लेकिन शहर के अधिकतर हिस्सों में बारिश नहीं हुई।
बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार की रात हुई बारिश से शहर में कोई भी बड़ा जलभराव होने की खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि यातायात सामान्य है। कुछ स्थानों पर यातायात धीमा है, और उप नगरीय रेल सेवाएं कुछ विलंब से चल रही हैं।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून की सामान्य तिथि से दो दिन पहले नौ जून को मुंबई पहुंचा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

