जरुरी जानकारी | सोने में मामूली तेजी, चांदी 255 रुपये मजबूत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 69 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,906 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 27 अप्रैल स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 69 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,906 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 46,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।
चांदी का भाव भी इस दौरान 255 रुपये की तेजी के साथ 67,890 रुपये प्रति किलो हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 67,635 रुपये पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली घटकर 1,778 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 26.15 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में मंगलवार को सोने का भाव मामूली गिरावट के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस था। डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से सोने में मामूली गिरावट देखने को मिली।’’
उन्होंने कहा कि व्यापारियों और निवेशकों को अमेरिकी एमओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का इंतजार है जिससे बहुमूल्य धातुओं में मिला जुला कारोबार देखने को मिल सकता है।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

