देश की खबरें | दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत बारिश से होने के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत बारिश से होने के बाद मंगलवार को मौसम उमस भरा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है।
आईएमडी की बुलेटिन के अनुसार सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 56 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग ने बुधवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है।
अधिकतम और तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में अगले दो दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ रहेगा। आईएमडी के कलर कोड में इसका अर्थ "सावधान रहें" है।
शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 15 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से 16 जुलाई को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राजधानी के रिज में 37.2 मिमी, पालम वेधशाला में 31.8 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 38 मिमी और पूसा में 35 मिमी बारिश दर्ज की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

