देश की खबरें | दिल्ली में मध्यम बारिश का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 68 प्रतिशत रही।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 61 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2025 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

