देश की खबरें | गाजियाबाद में मोबाइल दुकानदार की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में धन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकानदार की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 18 अगस्त जनपद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में धन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकानदार की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि 3.50 लाख रुपये की विवाद को लेकर पेशे से जिम ट्रेनर आरोपी आयुष शर्मा ने मोबाइल दुकानदार दीक्षित पाल (26) की हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि आरोपी ने पाल को विदेश से महंगे फोन लाने के लिए एक पखवाड़े पहले पैसे दिए थे।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भास्कर वर्मा ने बताया, ‘‘आयुष ने पाल को बृहस्पतिवार को अपने आवास पर बुलाया और उससे अपने पैसे वापस मांगे। जब उसने कथित तौर पर पैसे लौटाने से इनकार कर दिया तो शर्मा ने उस पर बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हत्या के आरोपी ने शव को एक बोरे में भर कर अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास दशमेश वाटिका की चारदीवारी के पास स्कूटर पर रख दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।’’

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तारी से पहले मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने साहिबाबाद थाने के बाहर कुछ देर विरोध प्रदर्शन किया और हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी