लाल किले के पास पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन छीना
पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन सोमवार को उत्तरी दिल्ली में लाल किले के पास से छीन लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 14 मार्च : पूर्व सांसद विजय गोयल का मोबाइल फोन सोमवार को उत्तरी दिल्ली में लाल किले के पास से छीन लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब गोयल दरियागंज से सुभाष मार्ग होते हुए किले की ओर आ रहे थे. यह भी पढ़ें : हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए मतदान 31 मार्च को होगा
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शाम लगभग करीब पौने सात बजे जब उनकी (गोयल) कार जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची तो एक व्यक्ति उनके पास आया और उनके हाथ से उनका फोन छीन लिया और भाग गया. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
Republic Day 2026: दिल्ली के आसमान में परिंदों की 'चिकन पार्टी', जानें कैसे 1,275 किलो मांस गणतंत्र दिवस पर बर्ड स्ट्राइक को रोकेगा
लाल किला 10 दिनों के लिए और रहेगा बंद, जानिए कब और क्या है वजह
लाल किला धमाके से पहले आतंकी आदिल मांग रहा था पैसे, WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा
Delhi Red Fort Bomb Blast: दिल्ली लाल किला बम धमाके में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, आतंकी उमर को पनाह देने वाला 7वां आरोपी गिरफ्तार
\