एजेंसी न्यूज

कोविड-19 के फैलने के बारे में दो हफ्ते पहले अनुमान लगाने में मदद दे सकता है मोबाइल फोन डेटा: शोध

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित शोध में कोविड-19 फैलने के शुरुआती चरण में, जनवरी 2020 में चीन के वुहान से बाहर गए लोगों के बारे में पता लगाया गया कि कितने लोग कहां-कहां गए और इस पर विश्लेषण किया गया।

कोविड-19 के फैलने के बारे में दो हफ्ते पहले अनुमान लगाने में मदद दे सकता है मोबाइल फोन डेटा: शोध

न्यूयॉर्क, 29 अप्रैल मोबाइल फोन के डेटा की मदद से लोगों की कुल गतिविधियों का पता लगाकर कोविड-19 संक्रमण के फैलने का लगभग दो हफ्ते पहले अनुमान लगाया जा सकता है।

‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित शोध में कोविड-19 फैलने के शुरुआती चरण में, जनवरी 2020 में चीन के वुहान से बाहर गए लोगों के बारे में पता लगाया गया कि कितने लोग कहां-कहां गए और इस पर विश्लेषण किया गया।

येल विश्वविद्यालय के निकोलस क्रिस्टाकिस समेत अन्य वैज्ञानिकों के मुताबिक महामारी बने जा रहे किसी भी रोग के स्थानीय स्तर पर फैलने की वजह लोगों की आवाजाही है।

इस शोध में शोधकर्ताओं ने चीन के 1.1 करोड़ से अधिक ऐसे लोगों के मोबाइल फोन डेटा का विश्लेषण किया जिन्होंने एक से 24 जनवरी 2020 के बीच वुहान में कम से कम दो घंटे बिताये थे।

शोधकर्ताओं ने इस डेटा को चीन के 31 प्रांतों में 296 क्षेत्रों में 19 फरवरी तक कोविड-19 की संक्रमण दर से जोड़ा।

उन्होंने बताया कि वुहान से बाहर गए लोगों के बारे में यह पता लगाकर कि वे कहां-कहां गये, चीन में कोविड-19 संक्रमण के फैलने वाले स्थान और संक्रमण की तेजी के बारे में सही-सही जानकारी मिल सकती थी, वह भी दो हफ्ते पहले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).