जरुरी जानकारी | मुंबई में मोबाइल सीएनजी स्टेशन जल्द ही ग्राहकों के दरवाजे पर ईंधन पहुंचाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुंबई में जल्द ही लोगों को अपने दरवाजे पर सीएनजी मिल सकेगी। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक अभिरुचि पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत शहर में मोबाइल सीएनजी स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

मुंबई, 14 जून मुंबई में जल्द ही लोगों को अपने दरवाजे पर सीएनजी मिल सकेगी। ऊर्जा वितरण स्टार्टअप ‘दि फ्यूल डिलिवरी’ ने महानगर गैस लिमिटेड के साथ एक अभिरुचि पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत शहर में मोबाइल सीएनजी स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

इन मोबाइल सीएनजी स्टेशनों की मदद से ग्राहकों को उनके दरवाजे पर ईंधन पहुंचाया जाएगा।

द फ्यूल डिलिवरी ने एक बयान में कहा कि यह सेवा 24 घंटे और हर दिन उपलब्ध होगी और इसके जरिए सीएनजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा, कैब, निजी और वाणिज्यिक वाहनों, स्कूल बसों और अन्य वाहनों की ईंधन संबंधी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

इस सेवा की शुरुआत से ग्राहकों को सीएनजी के लिए लंबी-लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

स्टार्टअप ने कहा कि उसे मुंबई में दो मोबाइल सीएनजी स्टेशन संचालित करने के लिए एमजीएल (महानगर गैस लिमिटेड) से मंजूरी मिल गई है।

यह सेवा अगले तीन महीनों में मुंबई के सायन और महापे से शुरू होगी और धीरे-धीरे इसे शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित किया जाएगा।

द फ्यूल डिलिवरी के संस्थापक-सीईओ रक्षित माथुर ने कहा, ‘‘देश भर में दरवाजे पर डीजल की सफलतापूर्वक आपूर्ति करने के बाद, हम सीएनजी की घरों तक आपूर्ति की घोषणा करके एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज