देश की खबरें | मनसे नेता ने भाजपा सांसद के साथ पवार की तस्वीर ट्वीट की, राज ठाकरे के खिलाफ गठजोड़ का दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद बृज भूषण सिंह की एक तस्वीर मंगलवार को ट्वीट की और दावा किया कि उन्होंने राज ठाकरे के खिलाफ गठजोड़ किया था।

मुंबई, 24 मई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं सांसद बृज भूषण सिंह की एक तस्वीर मंगलवार को ट्वीट की और दावा किया कि उन्होंने राज ठाकरे के खिलाफ गठजोड़ किया था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से सांसद सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे को चेतावनी दी थी कि जब तक वह अतीत में किये गए उत्तर भारतीयों के ''अपमान'' को लेकर माफी नहीं मांग लेते, तब तक उन्हें अयोध्या में घुसने नही दिया जाएगा।

ठाकरे ने रविवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के अयोध्या नहीं जा रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कानूनी पचड़ों में ''फंसाने'' की साजिश रची जा रही है।

मनसे के नेता संदीप देशपांडे ने एक कुश्ती कार्यक्रम में पवार और सिंह के साथ होने की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''...दोनों ने राज साहब के खिलाफ गठजोड़ किया था।''

हालांकि, महाराष्ट्र के गृह मंत्री और राकांपा नेता दिलीप वालसे पाटिल ने देशपांडे के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पवार और सिंह की तस्वीर कुश्ती प्रतियोगिता की थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर हाल में चर्चा में रहे राज ठाकरे ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह पांच जून को अयोध्या नहीं जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी