देश की खबरें | मनसे नेता प्रकाश महाजन ने नारायण राणे पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उन्हें हिंसा की धमकी दी है। इससे पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर महाजन पर निशाना साधा था।

मुंबई, 10 जून महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता प्रकाश महाजन ने आरोप लगाया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उन्हें हिंसा की धमकी दी है। इससे पहले भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर महाजन पर निशाना साधा था।

दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन के बड़े भाई प्रकाश महाजन ने सोमवार को कहा कि अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है, तो राणे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, और उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पुलिस सुरक्षा की मांग की।

राणे ने उनके बेटे और राज्य सरकार के मंत्री नितेश राणे की आलोचना के जवाब में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके नारायण राणे ने इससे पहले सोमवार को ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अगर तुम राणे के रास्ते में आये, मैं निश्चित तौर पर तुम्हें सही रास्ता दिखाऊंगा.....प्रकाश महाजन, तुम अपनी हैसियत से अधिक बोल रहे हो। अगर तुम दोबारा बोले तो मैं तुम्हें सबक सिखा दूंगा।’’

इसके कुछ ही घंटे बाद महाजन ने छत्रपति संभाजीनगर में संवादाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘राणे ने मुझे धमकी दी है । अगर मुझे कोई नुकसान पहुंचता है, तो वह जिम्मेदार होंगे।’’

उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को धमकी के बारे में सूचित कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें डराने के प्रयास में राणे के खिलाफ उनके नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले उनके घर का दौरा किया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब भाजपा के एक मंत्री नितेश राणे ने राज्य में निकाय चुनावों से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बीच गठबंधन की चर्चा का मजाक उड़ाया।

इस पर अपनी प्रतिक्रिया में महाजन ने राणे परिवार पर राजनीतिक अवसरवाद का आरोप लगाया और कहा कि नारायण राणे में वैचारिक शुचिता का अभाव है क्योंकि भाजपा में शामिल होने से पहले वह शिवसेना और कांग्रेस में रह चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मनसे पार्टी प्रमुख राज ठाकरे पर व्यक्तिगत हमले बर्दाश्त नहीं करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\