जरुरी जानकारी | एम के एग्रोटेक की सरसों तेल क्षेत्र में दस्तक, चालू वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सनप्योर ब्रांड से खाद्य तेल बेचने वाली कंपनी, एम के एग्रोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने सरसों तेल खंड में प्रवेश किया है और उसका चालू वित्तवर्ष में इस क्षेत्र से 25 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई सनप्योर ब्रांड से खाद्य तेल बेचने वाली कंपनी, एम के एग्रोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने सरसों तेल खंड में प्रवेश किया है और उसका चालू वित्तवर्ष में इस क्षेत्र से 25 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करने का लक्ष्य है।

बेंगलुरु स्थित इस खाद्य तेल कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने सनप्योर मस्टर्ड ऑयल की पेशकश के साथ अपने उत्पादों का विस्तार किया है।

एम के एग्रोटेक ने कहा कि वह बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में एक खाद्य तेल रिफाइनरी स्थापित करने की योजना बना रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरसों तेल खंड से वित्त वर्ष 2023-24 में 25 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।’’

एम के एग्रोटेक के निदेशक एम खान ने कहा, ‘‘दुनिया में खाद्य तेलों के सबसे बड़े उपभोक्ता और आयातक के रूप में, लगभग 2.3 करोड़ टन सालाना की मांग के साथ, भारत अवसरों वाला एक प्रमुख बाजार है। पारंपरिक खाद्य तेल जैसे सोयाबीन, पाम, सूरजमुखी, और भारतीय घरों में नए विकल्प तलाशे जाने के बावजूद भी सरसों का तेल मुख्य आधार बना हुआ है।’’

कंपनी सूरजमुखी तेल, मूंगफली तेल, रिफाइंड मूंगफली तेल, चावल भूसी का तेल, रिफाइंड पामोलीन तेल, चीनी, वनस्पति, साबुत गेहूं आटा और मसाले बेचती है।

बयान में कहा गया है कि इसका सालाना कारोबार लगभग 3,400 करोड़ रुपये का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\