देश की खबरें | मिजोरम: सत्तारूढ़ जेडपीएम ने स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में सत्तारूढ़ ‘जोरम पीपुल्स मूवमेंट’ (जेडपीएम) ने ग्राम परिषद (वीसी) और स्थानीय परिषद (एलसी) चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।
आइजोल, 13 फरवरी मिजोरम में सत्तारूढ़ ‘जोरम पीपुल्स मूवमेंट’ (जेडपीएम) ने ग्राम परिषद (वीसी) और स्थानीय परिषद (एलसी) चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।
मिजोरम के निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को घोषित किए गए अंतिम परिणामों के अनुसार, जेडपीएम ने कुल 543 ग्राम परिषदों में से 266 और 110 स्थानीय परिषदों में से 54 में जीत हासिल की है।
वहीं, कांग्रेस 43 वीसी और 14 एलसी पर विजयी रही, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल एक ही ग्राम परिषद में जीत हासिल कर पाई। इसके अलावा, सात ग्राम परिषद और दो स्थानीय परिषद ऐसी भी थीं, जहां निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि 104 ग्राम परिषदों और 13 स्थानीय परिषदों में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
उसने कहा कि जेडपीएम ने 543 वीसी में 1,153 सीटें जीतीं, जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 744, कांग्रेस को 406, भाजपा को 17, हमार पीपुल्स कन्वेंशन को चार सीटें हासिल हुईं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार 87 सीटों पर विजयी रहे।
आयोग ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने 110 स्थानीय परिषदों में 363 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि एमएनएफ को 197, कांग्रेस को 147 और निर्दलीयों को 11 सीटें मिलीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)