देश की खबरें | मिजोरम ने असम से लगने वाले विवादित सीमा क्षेत्र में निर्माण कार्य फिर शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम ने बुधवार को अपनी विवादित सीमा पर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया और दावा किया कि वह अपने बड़े पड़ोसी असम द्वारा दिखाई गई राह का अनुसरण कर रहा है।

आइजोल, 17 नवंबर मिजोरम ने बुधवार को अपनी विवादित सीमा पर निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया और दावा किया कि वह अपने बड़े पड़ोसी असम द्वारा दिखाई गई राह का अनुसरण कर रहा है।

इससे मात्र दो दिन पहले संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) द्वारा केंद्र और मिजोरम सरकार से आग्रह किया गया था कि उस आदेश को वापस लिया जाए जिसके तहत सीमावर्ती जिलों को यथास्थिति बनाकर रखने और असम के साथ लगने वाली सीमा पर निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया गया था।

राज्य के गृह मंत्री ललचमलियाना ने राज्य सीमा समिति की बैठक में कहा कि असम की सीमा से लगने वाले कोलासिब और ममित जिलों के उपायुक्तों को बुधवार को निर्देश दिया गया कि विकास परियोजनाओं के काम को बहाल किया जाए जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्माण कार्य भी शामिल है।

मंत्री ने कहा कि असम ने अंतरराज्यीय सीमा पर निर्माण कार्य बंद नहीं किया है इसलिए मिजोरम में भी सीमावर्ती इलाकों में काम बहाल करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि काफी समय से लंबित सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों राज्यों को एक द्विपक्षीय राजनीतिक वार्ता करनी चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच नवंबर को मिजोरम और असम में सलाहकार भेजे थे ताकि अंतरराज्यीय सीमा पर विवादित क्षेत्रों में यथास्थिति बरकरार रखी जा सके।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के परामर्श पर मिजोरम के गृह विभाग ने आठ नवंबर को कोलासिब और ममित के उपायुक्तों को निर्देश दिया था कि सीमा पर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाए। इसके बाद दोनों जिला प्रशासनों ने 11 नवंबर को निर्माण कार्य आंशिक रूप से रोक दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी