देश की खबरें | मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मुलाकात की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित राजभवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की तथा दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
गुवाहाटी, 28 मई मिजोरम के राज्यपाल वी के सिंह ने बुधवार को गुवाहाटी स्थित राजभवन में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात की तथा दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सिंह ने राजभवन में दोनों नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की।
राज्यपाल आचार्य ने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक संरचना और समावेशी विकास जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
उन्होंने बताया कि हाल ही में मिजोरम देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य बना है और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने राज्यपाल सिंह को बधाई भी दी थी।
वी के सिंह ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात का सौभाग्य मिला। आत्मीय स्वागत और विचारोत्तेजक बातचीत के लिए आभारी हूं।"
शर्मा ने कहा कि मिजोरम के राज्यपाल के साथ उनकी बैठक में दोनों राज्यों के बीच विकास और बेहतर समन्वय से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक पोस्ट में बताया कि सिंह और शर्मा के बीच हुई चर्चा में दोनों राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और विकास से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सिंह ने कहा कि उन्होंने शर्मा के साथ विकास, शासन और राष्ट्रीय हितों पर चर्चा की।
उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "मुख्यमंत्री शर्मा की असम के विकास के लिए प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। उन्हें जनसेवा में निरंतर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं देता हूं।"
इस बीच, मुख्यमंत्री शर्मा ने राज्यपाल आचार्य से भी अलग से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा लोगों के उत्थान और विकास को गति देने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी।
शर्मा ने एक्स पर लिखा, "राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात एक सौभाग्य है। मैंने उन्हें राज्य में चल रही विभिन्न पहलों की जानकारी दी, जिनका उद्देश्य लोगों के जीवन में सुधार लाना और समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।"
मुख्यमंत्री शर्मा हाल ही में नयी दिल्ली की पांच दिवसीय यात्रा से लौटे हैं जहां उन्होंने नीति आयोग की बैठक और राजग मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

