आइजोल, चार दिसंबर मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है।
टीवी चैनलों के अनुसार, जेडपीएम 11 सीट और एमएनएफ छह सीटों पर आगे है।
मतगणना केंद्रों पर मौजूद ‘पीटीआई’ संवाददाताओं के अनुसार, जेडपीएम दो सीट पर और एमएनएफ एक सीट पर आगे है।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेडपीएम एक सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट पर आगे है।
राज्य की विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है।
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई।
मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY