खेल की खबरें | मित्राभ गुहा भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के मित्राभ गुहा सर्बिया में शतरंज टूर्नामेंट के दौरान तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं।
चेन्नई, नौ नवंबर कोलकाता के मित्राभ गुहा सर्बिया में शतरंज टूर्नामेंट के दौरान तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके भारत के 72वें ग्रैंडमास्टर बन गये हैं।
बीस साल के गुहा ने सर्बिया के नोवी साद में चल रहे ग्रैंडमास्टर थर्ड सेटर्डे मिक्स 220 टूर्नामेंट में अंतिम नॉर्म हासिल करके ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया।
सोमवार को नौवें दौर में सर्बिया के ग्रैंडमास्टर निकोला सेडलाक को हराने वाले गुहा ने अब तक छह जीत और दो ड्रॉ से सात अंक जुटाए हैं। उन्होंने सातवें दौर में रूस के ग्रैंडमास्टर व्लादिमीर जाखारत्सोव के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा।
कोलकाता के गुहा ने अपना दूसरा ग्रैंडमास्टर नॉर्म एक पखवाड़ा पहले बांग्लादेश में शेख रसेल ग्रैंडमास्टर टूर्नामेंट में हासिल किया था। वह टूर्नामेंट के दूसरे दौर के दौरान 2500 ईएलओ रेटिंग को भी पार करने में सफल रहे थे।
एक खिलाड़ी को ग्रैंडमास्टर बनने के लिए तीन ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करने के अलावा लाइव रेटिंग में 2500 ईएलओ अंक को पार करना होता है।
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने गुहा को ग्रैंडमास्टर बनने के लिए बधाई दी।
एआईसीएफ ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘सर्बिया के नोवी साद में ग्रैंडमास्टर थर्ड सेटर्डे मिक्स 220 प्रतियोगिता में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करके कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय मास्टर मित्राभ गुहा देश के 72वें ग्रैंडमास्टर बने। ’’
पूर्व विश्व चैंपियन और महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने भी गुहा को बधाई दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)