चंद्रपुर, एक जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र से 18 ‘‘मुश्किल’’ सीट जीतने की पार्टी की योजना के तहत सोमवार को चंद्रपुर से अभियान की शुरुआत करेंगे।
भाजपा के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नड्डा पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और मराठवाड़ा क्षेत्र के औरंगाबाद में रैली को संबोधित करेंगे।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा चंद्रपुर सीट से चुनाव हार गई थी और कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। फिलहाल महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास लोकसभा की यही एकमात्र सीट है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट हैं।
भाजपा के जिलाध्यक्ष देवराव भोंगले ने कहा, ‘‘नड्डा दो जनवरी को चंद्रपुर में एक विशाल विजय संकल्प रैली के साथ चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि नड्डा यहां देवी महाकाली के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY