विदेश की खबरें | ‘मिस वर्ल्ड साउथ अफ्रीका’ ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘मिस वर्ल्ड साउथ अफ्रीका 2024’ जोलिज जेनसन वान रेंसबर्ग ने अगले महीने के अंत में मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग, 28 अप्रैल ‘मिस वर्ल्ड साउथ अफ्रीका 2024’ जोलिज जेनसन वान रेंसबर्ग ने अगले महीने के अंत में मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत रवाना होने से कुछ दिन पहले सोमवार को पहलगाम हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जेनसन वान रेंसबर्ग सात से 31 मई तक हैदराबाद में होने वाली 72वीं सौंदर्य स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वह बुधवार को भारत के लिए उड़ान भरेंगी।

प्रिटोरिया की रहने वाली डिजिटल और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रेंसवर्ग ने कहा, ‘‘सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं (भारत में हुए) हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त करना नहीं भूल सकती। ईमानदारी से कहूं तो आज यहां खड़े होकर मुझे याद आता है कि (दुनिया में शांति के मामले में) हम अब भी उस जगह पर नहीं हैं जहां हम होना चाहते हैं।"

वह जोहानिसबर्ग के गुरुद्वारा साहिब में बोल रही थीं। यहां स्थानीय सिख समुदाय ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें एक विशेष फलक भेंट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\