नोएडा में स्थानीय भाजपा नेता से बाइक सवार बदमाशों ने फोन छीना, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास एक स्थानीय भाजपा नेता से शनिवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाले देव चौधरी ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अगाहपुर गांव के सामने शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया.
नोएडा, पांच दिसंबर. नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अगाहपुर गांव के पास एक स्थानीय भाजपा नेता से शनिवार सुबह बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अगाहपुर गांव में रहने वाले देव चौधरी ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे, तभी अगाहपुर गांव के सामने शनि मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया.
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट ऑनलाइन दर्ज कराई गई है और थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल के पास बदमाशों ने एक महिला की सोने की चेन लूट ली. यह भी पढ़ें-Karnataka: बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा का विवादित बयान, कहा- उपचुनाव के लिए किसी मुस्लिम को नहीं देंगे टिकट
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

