देश की खबरें | कोलकाता के पास चलती कार पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के बाहरी हिस्से बेलघरिया में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने चलती लग्जरी कार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। यह घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
कोलकाता, 15 जून कोलकाता के बाहरी हिस्से बेलघरिया में शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने चलती लग्जरी कार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। यह घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार में कारोबारी और उनके चालक सवार थे और वे सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि गाड़ी के बायीं ओर आठ गोलियां लगीं।
व्यस्त बी टी रोड पर हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई, जहां कई कार्यालय व व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं और कमरहाटी नगर पालिका भवन भी पास में ही स्थित है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए नाकाबंदी की है।
घटनास्थल के पास ही बेलघरिया थाना भी स्थित है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासन के तहत राज्य में बढ़ती अराजकता को साबित करती है, जहां बंदूकधारी बदमाश कोलकाता और इसके बाहरी इलाकों में लोगों पर हमला कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक दिन पहले मध्य कोलकाता में दोपहिया वाहनों की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कुछ नहीं कर रही है और उनकी पुलिस ट्रकों से रिश्वत वसूलने में व्यस्त है।’’
तृणमूल नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह कभी-कभार होने वाली घटना है और राज्य में कुल मिलाकर कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

