देश की खबरें | अंबाला के पास बदमाशों ने एटीएम से नौ लाख रुपये लूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में छावनी के पास अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैंक के एटीएम से कुछ बदमाशों ने गैस कटर से मशीन तोड़कर 9.13 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, दो सितंबर हरियाणा में छावनी के पास अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बैंक के एटीएम से कुछ बदमाशों ने गैस कटर से मशीन तोड़कर 9.13 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह एटीएम अंबाला छावनी से पांच किमी दूर शाहपुर गांव में स्थित है।

यह भी पढ़े | India Bans PUBG and 118 Chinese Apps: मोदी सरकार की बड़ी कार्रवाई, चीन के PUBG समेत 118 और मोबाइल ऐप्‍स पर लगा बैन, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट.

पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना स्थल का दौरा करने के बाद थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक राम कुमार ने कहा कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़े | ममता बनर्जी ने कहा- राज्यों में लॉकडाउन लगाने का फैसला अकेले केंद्र सरकार नहीं ले सकती: 2 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं, जिसमें बैंक के पास मास्क पहने दो व्यक्ति देखे जा सकते हैं।

पुलिस ने कहा कि बैंक ने एटीएम में एक सुरक्षा गार्ड तैनात किया गया था, लेकिन घटना के समय वह मौजूद नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\