देश की खबरें | चलती कार में महिला के साथ बदसलूकी, शोर मचाने पर बाहर धकेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के पूर्वी भाग में स्थित आनंदपुर क्षेत्र में शनिवार रात को कथित तौर पर 31 वर्षीय एक महिला के साथ बदसलूकी की गई और उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह सितंबर कोलकाता के पूर्वी भाग में स्थित आनंदपुर क्षेत्र में शनिवार रात को कथित तौर पर 31 वर्षीय एक महिला के साथ बदसलूकी की गई और उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया गया।

चीख पुकार सुनकर जब एक दंपति ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया।

यह भी पढ़े | Wife of Co-Pilot Akhilesh Kumar Gives Birth to Baby Boy: कोझिकोड प्लेन क्रैश में जान गंवा चुके दिवंगत को-पायलट अखिलेश कुमार की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म.

पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि एक महिला अपने मित्र के साथ कार में गई थी जिसने कथित तौर पर चलते वाहन में उसके साथ बदसलूकी की।

यह भी पढ़े | PUBG गेम खेलने में असमर्थ होने पर पश्चिम बंगाल में ITI के छात्र ने की खुदकुशी, गेम बैन होने से था परेशान.

अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने घर जाने की बात कही तब उसका मित्र इधर-उधर कार घुमाता रहा और इस दौरान उसने महिला के साथ बदसलूकी की।

उन्होंने कहा कि महिला के चिल्लाने पर एक दंपति ने कार को रोकने की कोशिश की।

अधिकारी ने कहा कि दंपति क्षेत्र में स्थित एक आवासीय परिसर से बाहर निकल रहे थे जब उन्होंने चीख पुकार सुनी।

दंपति द्वारा कार को रोकने का प्रयास किए जाने पर चालक ने महिला को वाहन से बाहर धकेल दिया।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद कार ने नीलांजना चटर्जी को टक्कर मार दी जो अपने पति के साथ उसे रोकने का प्रयास कर रही थीं।

पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि चटर्जी के पांव में फ्रैक्चर हो गया इसलिए उन्हें एक नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि जिस महिला के साथ बदसलूकी की गई उसे घर भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी और वह कुछ दिन पहले मित्र बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी