खेल की खबरें | मिर्जा के घोड़े ‘सेगनुएर मेडिकोट’ को ‘स्वस्थ’ होने का प्रमाण पत्र मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े ‘सेगनुएर मेडिकोट’ को गुरुवार को ‘स्वस्थ’ होने का प्रमाण पत्र मिला जिससे शुक्रवार से उनके तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने की अहम पात्रता पूरी हुई।

तोक्यो, 29 जुलाई भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा के घोड़े ‘सेगनुएर मेडिकोट’ को गुरुवार को ‘स्वस्थ’ होने का प्रमाण पत्र मिला जिससे शुक्रवार से उनके तोक्यो ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा पेश करने की अहम पात्रता पूरी हुई।

निर्णय करने वाली समिति ने मिर्जा के घोड़े को इवेंटिंग स्पर्धा में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी जिसका आयोजन शुक्रवार से सोमवार के बीच किया जाएगा।

मिर्जा का समर्थन करने वाले एम्बेसी ग्रुप ने बयान में कहा, ‘‘सेगनुएर मेडिकोट स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र मिला है और उन्होंने जरूरी पात्रता पूरी कर ली है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘घोड़े का निरीक्षण दौर पूरा होने के बाद मिर्जा और सेगनुएर मेडिकोट 30 जुलाई से दो अगस्त के बीच होने वाली आगामी स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।’’

जज समिति किसी भी घुड़सवारी स्पर्धा से पहले घोड़ों का निरीक्षण करती है जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि घोड़ा आगामी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए फिट है। अगर घोड़ा बीमार या चोटिल होता है तो उसे भविष्य की स्पर्धाओं में हिस्सा लेने से बाहर कर दिया जाता है।

मिर्जा ने तोक्यो ओलंपिक से कुछ दिन पहले अपना घोड़ा बदलते हुए इन खेलों में सेगनुएर मेडिकोट के साथ उतरने का फैसला किया था। इसी घोड़े के साथ उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीते थे।

मिर्जा ने पहले घोषणा की थी कि वह तोक्यो खेलों में ‘दजारा 4’ के साथ उतरेंगे लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका