एजेंसी न्यूज

Mirzapur Accident : बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत, तो वही छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग जख्मी हो गये।

Mirzapur Accident : बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत, तो वही छह घायल
Road Accident (img: File photo)

मिर्जापुर (उप्र), 29 अप्रैल मिर्जापुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग जख्मी हो गये.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के बरकच्चा घाटी इलाके में एक तेज रफ्तार कार एक पेड़ से जा टकरायी.

इस घटना में गोपाल (30) नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राज सोनकर (17) नामक किशोर ने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े :Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 22 जख्मी

उन्होंने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। वे एक विवाह समारोह में शिरकत करके लौट रहे थे.

हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है.

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).