नाबालिग किशोरी ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया
जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने चार व्यक्तियों पर कथित सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो क्लिप के जरिये उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है.
जयपुर, 16 दिसंबर : जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने चार व्यक्तियों पर कथित सामूहिक दुष्कर्म और वीडियो क्लिप के जरिये उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने इस संबंध में बुधवार को बस्सी थाना क्षेत्र में विश्वास मीणा, ताराचंद मीणा, कृष्णा मीना औश्र सचिन मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया कि विश्वास, ताराचंद और कृष्णा ने उसे इस वर्ष जून माह में जब वह अपने खेत में थी, तो उसे सुनसान इलाके में ले जाकार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वहां पहले से मौजूद सचिन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | बूंदी के मंदिर में लूट का विरोध करने पर पुजारी की गला घोंटकर हत्या
उन्होंने बताया कि पीडि़ता उस समय अपने परिजनों को घटना के बारे में नहीं बताया लेकिन हाल ही में जब आरोपियों ने उसका खेत से दोबारा अपहरण का प्रयास किया तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया. बस्सी थानाधिकारी सुरेन्द्र ने बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच करवा ली गई है और मामले की जांच की जा रही .
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2021 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

