एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

विभाग ने बताया कि शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला की जानकारी को आधिकारिक माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).