एजेंसी न्यूज

Jharkhand: झारखंड के खूंटी में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand: झारखंड के खूंटी में नाबालिग से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

खूंटी (झारखंड), 1 मई : झारखंड (Jharkhand) के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी दीपक कुमार पांडेय भी शामिल है, जो लोहरदगा का रहने वाला है और घूम-घूम कर अंगूठी बेचने का काम करता था. पुलिस ने मामले में उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है जो साथ आंगूठी बेचने का काम करते थे और मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Accident: दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से 2 लड़कियों समेत 3 की मौत

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी अंगूठी बनाने के बहाने एक घर में घुसे और बच्ची को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).