देश की खबरें | दिल्ली के जहांगीरपुरी में नाबालिग ने की महिला की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार को कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मृतक महिला की बेटी के साथ संबंध था।
इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपी ने रिश्ते का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी और उसके दो दोस्तों ने पिस्तौल खरीदी और अपराध को अंजाम दिया।"
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि लड़के ने हत्या से एक दिन पहले अपने 'व्हाट्सऐप स्टेटस' पर पिस्तौल और कारतूसों की तस्वीर साझा की थी।
अधिकारी ने कहा कि नाबालिग की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं एवं संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2024 12:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

