एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ नाबालिग प्रेमी और उसके छह दोस्तों ने दो दिनों तक कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्तों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया

धनबाद (झारखंड), 12 जून झारखंड के धनबाद जिले में 14 वर्षीय लड़की के साथ नाबालिग प्रेमी और उसके छह दोस्तों ने दो दिनों तक कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनसार थाने में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

धनसार थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ लड़की के साथ दुष्कर्म किया बल्कि उनमें से एक ने मोबाइल फोन पर वारदात का वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने कहा, "हमने अपराध स्थल से मोबाइल बरामद कर लिया है।"

पीड़िता के बयान के अनुसार, उसके प्रेमी ने रविवार शाम को उसे अपने घर बुलाया और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।

अपराध करने के बाद आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अगली शाम उसके प्रेमी के पांच अन्य दोस्तों ने उसी घर के पास एक झाड़ी में उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की मदद की गुहार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पांचों लड़के भाग चुके थे।

उन्होंने कहा, "जब हमने लड़की के प्रेमी के घर पर छापा मारा तो हमें वहां कोई नहीं मिला। हम पीड़ित के परिवार का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

पांडे ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर पीड़िता को आश्रय गृह भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).