देश की खबरें | नाबालिग छात्रा की गला घोट कर हत्या, बलात्कार की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

फतेहपुर (उप्र), आठ अक्टूबर फतेहपुर जिले में मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात करीब नौ बजे स्नातक की 17 वर्षीय छात्रा का शव गांव के किनारे खेत से बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि लड़की के दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।

यह भी पढ़े | ओडिशा में 3144 नए COVID19 मामले दर्ज, 3455 मरीज हुए ठीक; अब तक 974 संक्रमितों की हुई मौत: 8 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजन बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ या नहीं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सिलसिले में लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्जकर मकनपुर गांव के रहने वाले युवक आदित्य रैदास (23) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े | जिंदगियां बचाने के लिए COVID19 के खिलाफ लड़ाई जारी रखना जरूरी: PM नरेंद्र मोदी.

वर्मा ने बताया कि लड़की करीब सात बजे शाम को शौच के लिए चाची के घर गयी थी, काफी देर तक उसके घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की और खेत में शव पाए जाने पर पुलिस को सूचना दी थी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद गांव में ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पीएसी और तीन थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सं सलीम पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\