एजेंसी न्यूज

West Bangal Gangrape: पश्चिम बंगाल में नाबालिग से घिनौनी हरकत, 7 लोग गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चाय बागान में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

West Bangal Gangrape: पश्चिम बंगाल में नाबालिग से घिनौनी हरकत, 7 लोग गिरफ्तार
Representational Image (File Photo)

West Bangal Gangrape: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चाय बागान में चार नाबालिगों समेत सात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.अधिकारी ने कहा कि लड़की के परिवार ने जिन सात आरोपियों को नामजद किया है, उन्हें बीते तीन दिन के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि सात आरोपियों में से चार नाबालिग हैं और तीन वयस्क आरोपियों में से दो को पुलिस हिरासत में जबकि एक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अधिकारी ने कहा कि नाबालिगों को किशोर गृह भेजा गया है. यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI ने पटना एम्स के 4 स्टूडेंट्स को किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा कि लड़की एक आरोपी के अनुरोध पर दुआर्स क्षेत्र में स्थित चाय बागान में एक सुनसान जगह गई थी. उन्होंने कहा कि वह आरोपी लड़की का मित्र बताया जा रहा है. अधिकारी ने कहा कि रविवार दोपहर बाद जब वह उस जगह पहुंची तो सात लोगों ने उससे बलात्कार किया और वीडियो बनाई. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में जब आरोपियों ने कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली तो लड़की के परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई. अधिकारी ने कहा कि तीन आरोपियों को जलपाईगुड़ी जबकि चार अन्य को अलीपुरद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).