पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई और इसके बाद पीड़िता ने कथित तौर पर अपने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
लड़की का इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने कहा कि उसे गंभीर हालत में बालासोर जिला अस्पताल लाया गया और अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
बालासोर सदर उप-संभागीय पुलिस अधिकारी शशांक शेखर बेउरा ने कहा, ‘‘एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। वे उसे चांदीपुर इलाके के एक होटल में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता की उम्र 15 साल से कुछ अधिक है।’’
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैद कर लीं।
बेउरा ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक ने लड़की का प्रेमी होने का दावा किया है और अन्य उसके दोस्त हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि होटल प्रबंधक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसने उचित पहचान दस्तावेज के बगैर या रजिस्टर में नाम पता अंकित किये बिना कमरा आवंटित किया था।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त कर ली गई हैं।
लड़की की मां ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY