Chhattisgarh Shocker: नशेड़ी दरिंदों ने मंदिर से घर लौट रही 13 वर्षीय नाबालिग की लूटी अस्मत, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार (Rape)के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में 20 से 21 वर्ष के चार युवकों-सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी और दीपक केवट को गिरफ्तार किया गया है.
दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को जब लड़की मंदिर से अपने घर लौट रही थी तब चारों युवकों ने उसे घेर लिया और उसे सुनसान इलाके में ले गए। वहां दो युवकों ने लड़की से बलात्कार किया. यह बी पढ़े: Chhattisgarh Shocker: मुंहबोले दादा ने 16 वर्षीय पोती से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद राज खुलने पर हुआ गिरफ्तार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए. लड़की के घर नहीं पहुंचने से परेशान परिजनों ने उसकी खोज शुरू की तब कुछ दूरी पर वह बदहवास हालत में दिखी. लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

